By: The Trek News Desk
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी के साथ एक हल्के हथियारों के कारखाने का दौरा किया और वहां नए पिस्टल का परीक्षण किया. गुरुवार को जारी सरकारी तस्वीरों में दोनों को शूटिंग रेंज में पिस्टल चलाते हुए देखा गया. यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब किम देश की पारंपरिक सैन्य ताकत को आधुनिक बनाने पर ज़ोर दे रहे हैं.
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक किम जोंग उन ने एक ऐसे कारखाने का निरीक्षण किया जहां पिस्टल और अन्य हल्के हथियार बनाए जाते हैं. इस दौरान उन्होंने हाल ही में उत्पादन में शामिल किए गए एक नए पिस्टल की भी समीक्षा की.
रिपोर्ट के अनुसार किम ने शूटिंग रेंज में इस हथियार का परीक्षण किया और इसे “बेहद उत्कृष्ट” बताया. हालांकि एजेंसी की लिखित रिपोर्ट में उनकी बेटी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन जारी तस्वीरों में वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ पिस्टल चलाते हुए दिखाई दीं.
केसीएनए के मुताबिक किम ने कहा कि यह फैक्ट्री सेना और सुरक्षा बलों को पिस्टल तथा अन्य हल्के हथियार मुहैया कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक वाली नई उत्पादन लाइनों को विकसित करने की भी ज़रूरत पर ज़ोर दिया.
किम की बेटी पहली बार नवंबर 2022 में एक लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के दौरान सार्वजनिक रूप से नज़र आई थीं. माना जाता है कि उनका नाम किम जू-ए है और उनकी उम्र करीब 13 साल है. तब से वह अपने पिता के साथ कई अहम कार्यक्रमों में दिखाई दे चुकी हैं, जिनमें सैन्य परेड, फैक्ट्री उद्घाटन और सितंबर में बीजिंग की यात्रा भी शामिल है. उसी दौरान किम जोंग उन ने छह साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी.

उनकी बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति को देखते हुए दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों और कई विशेषज्ञों का मानना है कि किम जोंग उन अपनी बेटी को भविष्य की नेता के रूप में तैयार कर रहे हैं, जिससे किम परिवार की सत्ता चौथी पीढ़ी तक जारी रह सके.
पिछले महीने भी सरकारी मीडिया में किम की बेटी को स्नाइपर राइफल का परीक्षण करते हुए दिखाया गया था, जब किम ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को नए हथियारों की जानकारी दी थी और अगले पांच वर्षों के लिए अपनी प्रमुख राजनीतिक और सैन्य योजनाओं की घोषणा की थी.
पिस्टल फैक्ट्री का यह दौरा उस निरीक्षण के बाद हुआ है जिसमें किम और उनकी बेटी ने मंगलवार को एक नौसैनिक युद्धपोत से परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल के परीक्षण को देखा था. इस दौरान किम ने अपनी नौसेना की परमाणु क्षमता को तेज़ी से बढ़ाने का भी आह्वान किया.
Source: News Agencies

63jl… Never heard of it. Anyone familiar with this one? Worth checking out? Here’s the link if you’re curious: 63jl
Đá gà trực tiếp cpc4 – live cockfighting eh? Not my thing personally, but for those who are into it, here’s the spot: đá gà trực tiếp cpc4
PH987comlogin… sounds like a place to sign up and play. Hope it’s easy to navigate. Check it out here: ph987comlogin