By: The Trek News Desk
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर “पूर्ण और सम्पूर्ण” नाकेबंदी लगाने का आदेश देने की घोषणा की है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया था.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में चिन्हित किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मादुरो सरकार अमेरिकी संपत्तियों की चोरी के साथ-साथ आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल है.
ट्रंप ने लिखा, “इसी कारण आज मैं वेनेजुएला में जाने और वहां से निकलने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह नाकेबंदी का आदेश दे रहा हूं.” उन्होंने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला इस समय दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक तैनाती से घिरा हुआ है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मादुरो सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि वह चोरी किए गए तेल का इस्तेमाल खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करने, ड्रग आतंकवाद, मानव तस्करी, हत्या और अपहरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में कर रही है.
अमेरिका लंबे समय से वेनेजुएला पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाता रहा है. सितंबर के बाद से अमेरिकी सेना ने उन नावों पर कार्रवाई की है, जिन पर फेंटानिल और अन्य अवैध नशीले पदार्थ अमेरिका भेजे जाने का संदेह था. इन सैन्य कार्रवाइयों में कई लोगों के मारे जाने की भी जानकारी सामने आई है. इसके साथ ही हाल के महीनों में अमेरिका ने कैरिबियन क्षेत्र में अपने युद्धपोतों की संख्या भी बढ़ा दी है.
दूसरी ओर, वेनेजुएला, जिसके पास दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडारों में से एक है, लगातार अमेरिका पर उसके संसाधनों को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है.
ट्रंप प्रशासन और इससे पहले जो बाइडन सरकार भी वर्षों से मादुरो सरकार का विरोध करती रही हैं और कठोर आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए उसे सत्ता से हटाने का दबाव बनाती रही हैं. बीते हफ्ते अमेरिका ने वेनेजुएला का तेल ढोने वाले छह और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए थे. इसके अलावा मादुरो के कुछ रिश्तेदारों और उनसे जुड़े कारोबारों पर भी पाबंदियां लगाई गईं.
हाल ही में ज़ब्त किए गए टैंकर ‘स्किपर’ को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अवैध तेल परिवहन में शामिल था और उसे अमेरिकी बंदरगाह पर ले जाया जाएगा. वेनेजुएला सरकार ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका ने जहाज़ और उसके चालक दल का अपहरण किया है.
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले अमेरिका ने कैरिबियन सागर में अपने सैन्य बलों की मौजूदगी काफी बढ़ा दी थी, जिसमें हजारों सैनिक और दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड फोर्ड भी शामिल था.
Source: News Agencies

Giving luckyplayph a shot. The interface is clean, and the sign-up was pretty easy. So far, so good. Give it a go and see what you think: luckyplayph
Downloading pkrbetapp now! Mobile gaming on the go? Yes please! Hope the app is smooth and the games are fire. pkrbetapp