दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप ने दी बधाई

By: The Trek News Desk

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए तरनजीत सिंह संधू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है.

ट्रंप ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुश सोशल पर एक संदेश जारी कर संधू की नियुक्ति पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि संधू एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं और उन्होंने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है.

गौरतलब है कि तरनजीत सिंह संधू वर्ष 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों को नई मज़बूती दी.

ट्रंप ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संधू दिल्ली के विकास को नई दिशा देंगे और वैश्विक स्तर पर भारत के संबंधों को और बेहतर बनाएंगे.

संधू को 5 मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था. भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, हालांकि वे चुनाव नहीं जीत सके.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *