By: The Trek News Desk
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला बुधवार शाम दो भीषण भूकंपों की चपेट में आ गया, जिससे राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में भारी तबाही मच गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई बहुमंज़िला इमारतें और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई. इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में था और इसकी गहराई लगभग 22 किलोमीटर दर्ज की गई.
पहले झटके के ठीक एक मिनट बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 रही. दूसरा भूकंप जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र मोरोन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित था.
भूकंप के तेज़ झटकों से राजधानी कराकास की कई इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग तुरंत घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक परिसरों से बाहर निकल आए. कई इलाकों में इमारतों की दीवारें गिर गईं और सड़कों पर मलबा फैल गया. कुछ स्थानों पर धूल के बड़े गुबार भी उठते दिखाई दिए.
चश्मदीदों के अनुसार लोग देर रात तक सड़कों पर ही डटे रहे. कई परिवार अपने पालतू जानवरों के साथ खुले स्थानों में बैठे रहे, क्योंकि आफ्टरशॉक्स का डर बना हुआ था.

वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए. राजधानी के अल्तामीरा इलाके में सबसे अधिक नुकसान की ख़बर है, जहां कई मकान और इमारतें ढह गईं.
प्रशासन ने लोगों से गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की अपील की है. राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में खोज अभियान चला रहे हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि ये भूकंप पिछले 100 वर्षों में वेनेज़ुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक हैं. अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है क्योंकि कई क्षेत्रों से अभी भी नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.
फिलहाल सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकालीन सहायता पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए ख़ास इंतज़ाम किए हैं.
Source: News Agencies

Hey there, I think your blog might be having browser compatibility issues. When I look at your website in Firefox, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, great blog!
Does your site have a contact page? I’m having problems locating it but, I’d like to shoot you an e-mail. I’ve got some ideas for your blog you might be interested in hearing. Either way, great website and I look forward to seeing it develop over time.
Quick access and great security. I feel much safer using this portal to manage my account. If you are looking for a fast way in, jlpgcasinologin is the way to go.
This site has a great variety of games and the community is awesome. I had a big win last night and it was credited instantly. Cheers to pkfafa855.
I really appreciate the transparency of this platform. Winning feels fair and the withdrawals are processed without any drama. Five stars for krmawinbet
Fast access and a great collection of games. I spend a lot of my free time here because it is just so addictive. Check out senopati4login.