राज्यसभा से सेवानिवृत्त 59 सांसदों को पीएम मोदी ने दी विदाई, योगदान को सराहा

By: The Trek News Desk

नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से अपने कार्यकाल पूरा कर रहे सांसदों को भावपूर्ण विदाई दी. इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सदन में हर सांसद ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

जानकारी के अनुसार, राज्य सभा से 20 राज्यों के कुल 59 सांसद इस बार सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इन सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव भी आयोजित किए गए थे.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संसदीय जीवन में कई तरह के अनुभव मिलते हैं, कुछ सुखद और कुछ चुनौतीपूर्ण. लेकिन ऐसे अवसर पर सभी दलों के नेता एकजुट होकर अपने साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हैं.

उन्होंने कहा कि कई सदस्य भविष्य में फिर से सदन में लौट सकते हैं, जबकि कुछ नए दायित्वों की ओर बढ़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा, “राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता, यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है.”

विदाई समारोह के दौरान सदन का माहौल भावुक नज़र आया और विभिन्न दलों के नेताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *