By: प्रेरणा भारती
मेरठ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को शतरंज अंतः संस्थीय प्रतियोगिता (Chess Intramural Competition 2025-26) का भव्य आयोजन किया. सुबह 10 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक सोच और खेल भावना को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव विवेक गर्ग रहे. आयोजन की अध्यक्षता प्रो. सीमा पंवार ने की. दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.
आयोजन सचिव डॉ. सुधीर मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. ये छात्र आगामी अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में मेरठ कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे. पुरुष वर्ग में प्रथम- वंश यादव, द्वितीय- हर्ष कुमार, तृतीय- अरनव सिंह और महिला वर्ग में प्रथम एंजल गुप्ता, द्वितीय दिव्यान्सी चौधरी, तीसरे स्थान पर सना रही . विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में प्रो. अर्चना (संयोजक, आईक्यूएसी), डॉ. ए.के. अग्रवाल, सह-संयोजक प्रो. योगेश कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. मनोज सिवाच, प्रो. नीलम पंवार, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. आभा अवस्थी, प्रो. चन्द्रशेखर भारद्वाज, डॉ. अनीता मोरल, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कौशल प्रताप, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. विनय आर्य, डॉ. पंकज भारती सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे.
यह प्रतियोगिता मेरठ कॉलेज में खेल और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई.
