By: The Trek News Desk
केंद्र सरकार ने राज्य के नाम में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य में अप्रैल-मई के दौरान विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
गौरतलब है कि केरला एसेंबली ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की थी. इससे पहले भी यह प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन गृह मंत्रालय ने कुछ तकनीकी संशोधनों की सलाह दी थी, जिसके बाद संशोधित प्रस्ताव दोबारा पारित किया गया.
राज्य के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने यह प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि मलयालम भाषा में राज्य को ‘केरलम’ कहा जाता है. उन्होंने बताया कि मलयालम भाषी क्षेत्रों को एकजुट कर एक राज्य बनाने की मांग स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से ही उठती रही है.
मुख्यमंत्री ने केंद्र से आग्रह किया था कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘केरलम’ किया जाए, ताकि स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को औपचारिक मान्यता मिल सके.
मंत्रिमंडल की मंज़ूरी के बाद अब इस नाम परिवर्तन से जुड़ी संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद सभी सरकारी दस्तावेज़ों और अभिलेखों में ‘केरलम’ नाम लागू किया जाएगा.
Source: News Agencies

Trying my luck at pixcasino. It seems like it could be fun. Why don’t you give it a spin: pixcasino
If you’re into sports and betting, then esportesbets might be your new fav. Easy to use and with a lot of options. Have a fun time! Start here: esportesbets
Alright, alright, go888slot caught my eye. Looking for some spicy slot action, and this one seems promising. Fast payouts are a must, and hopefully this delivers. Give it a whirl go888slot