By: The Trek News Desk
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है. शनिवार सुबह राजधानी घने स्मॉग की परत में लिपटी नजर आई, जहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के बेहद करीब है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल निगरानी केंद्रों में से 21 स्थानों पर AQI 400 के पार चला गया, जिससे इन इलाकों को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है.
सबसे प्रदूषित इलाके
सीपीसीबी के मुताबिक, वजीरपुर सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा, जहां AQI 445 रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद विवेक विहार में 444, जहांगीरपुरी में 442 और आनंद विहार में 439 का स्तर दर्ज किया गया. अशोक विहार और रोहिणी में AQI 437-437 रहा.
अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. नरेला में AQI 432, प्रतापगंज में 431 और मुंडका में 430 दर्ज किया गया. वहीं बवाना, आईटीओ और नेहरू नगर में यह आंकड़ा 429 तक पहुंच गया.
चांदनी चौक और पंजाबी बाग में AQI 423 रहा, जबकि सिरी फोर्ट और सोनिया विहार में 424 दर्ज किया गया. बुराड़ी क्रॉसिंग में वायु गुणवत्ता 414, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 409, नॉर्थ कैंपस और आरके पुरम में 408 तथा ओखला फेज-2 में 404 AQI रिकॉर्ड किया गया.

AQI श्रेणियों का पैमाना
सीपीसीबी के अनुसार,
- 0 से 50: अच्छा
- 51 से 100: संतोषजनक
- 101 से 200: मध्यम
- 201 से 300: खराब
- 301 से 400: बेहद खराब
- 401 से 500: गंभीर
आगे और बिगड़ सकती है स्थिति
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है, जबकि रविवार (14 दिसंबर) को इसके और बिगड़कर ‘गंभीर’ स्तर में पहुंचने की आशंका जताई गई है.
विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है. राजधानी में प्रदूषण का यह स्तर न सिर्फ जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है.
Source: News Agencies

Yo, Epicwingaming! Been hitting your site lately. Gotta say, the slots are pretty 🔥. Just wish there were more free spins, you know? But overall, good vibes! Check out epicwingaming.