आर.जी.पीजी कॉलेज में शुरू हुई पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप “द आर्ट ऑफ इनफ्लुएंस

By: प्रेरणा भारती

रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आज से पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया. प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का विषय है “द आर्ट ऑफ इनफ्लुएंस: एसेंशियल स्ट्रेटेजीज़ फॉर इफेक्टिव कम्युनिकेशन”.

कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेज़ी विभाग की लेक्चरार मिस एनी सैफी ने “कम्युनिकेटिंग बियोंड वर्ड्स: नॉनवर्बल क्यूज़, टोन एंड प्रेसेंस” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया. उन्होंने बताया कि प्रभावी संप्रेषण केवल शब्दों तक सीमित नहीं होता, बल्कि चेहरे के भाव, बॉडी लैंग्वेज, आवाज़ का उतार-चढ़ाव और व्यक्तित्व की उपस्थिति संदेश को और अधिक सशक्त बनाते हैं.

मिस एनी सैफी ने छात्राओं को व्यावहारिक उदाहरणों और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से समझाया कि सही बॉडी लैंग्वेज, संतुलित टोन और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से कैसे संचार को प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि सकारात्मक दृष्टिकोण, सक्रिय श्रवण (एक्टिव लिसनिंग) और विनम्र अभिव्यक्ति सफल संवाद के मूलभूत तत्व हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष प्रो. ममता उपाध्याय ने कार्यशाला के महत्व और छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. प्रीति ने कुशलतापूर्वक किया.

कार्यशाला को सफल बनाने में मिस दीपांशी देओल, मिस तनु तोमर, मिस एनी सैफी, गीतिका, मनीषा, अंजलि सहित अन्य शिक्षकों और छात्राओं का विशेष योगदान रहा.

यह पांच दिवसीय कार्यशाला छात्राओं को संचार कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व विकास में नई दिशा प्रदान करने का प्रयास है. अगले दिनों में विभिन्न विशेषज्ञ विभिन्न पहलुओं पर गहन सत्र संचालित करेंगे.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *