नाटो ने तुर्किये पर ईरानी हमले की निंदा की, कहा, सभी सहयोगियों के साथ खड़ा है गठबंधन

By: The Trek News Desk

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नाटोने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की कड़ी निंदा की है. गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि वह अपने सभी सदस्य देशों, विशेष रूप से तुर्किये, के साथ मज़बूती से खड़ा है.

नाटो की प्रवक्ता एलीसन हार्टने बयान जारी कर कहा कि ईरान द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे अंधाधुंध हमले अस्वीकार्य हैं. उन्होंने कहा कि तुर्किये को निशाना बनाना गंभीर चिंता का विषय है और गठबंधन अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

हार्ट ने यह भी दोहराया कि नाटो की प्रतिरोधक और रक्षा व्यवस्था सभी क्षेत्रों में मज़बूत बनी हुई है. विशेष रूप से वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी खतरे का सामना करने में सक्षम है.

इससे पहले तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि तुर्की हवाई क्षेत्र की ओर दागी गई एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो की एयर डिफेंस प्रणाली ने मार गिराया. मंत्रालय के अनुसार, घटना के बाद तुर्किये नाटो और अन्य सहयोगी देशों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम क्षेत्रीय संघर्ष को और व्यापक बना सकता है. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *