By: प्रेरणा भारती
डॉक्टर ज्योत्सना जैन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्तर की एनजीओ, बेटियाँ फाउंडेशन (मेरठ टीम) ने बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. फाउंडेशन की टीम ने बडी प्ले स्कूल में प्री-नर्सरी से यूकेजी (UKG) तक के छोटे बच्चों को “Good Touch – Bad Touch” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जो पूरी तरह सफल रहा.
इस कार्यक्रम में बच्चों को बहुत ही सरल, सहज और उनकी उम्र के अनुकूल भाषा में सुरक्षित (Good Touch) तथा असुरक्षित (Bad Touch) स्पर्श के बारे में समझाया गया. टीम ने बच्चों को स्पष्ट रूप से बताया कि यदि कोई स्पर्श उन्हें असहज महसूस कराए या अच्छा न लगे, तो उन्हें तुरंत तीन काम करने चाहिए:
– ज़ोर से “ना” कहना,
– उस जगह से तुरंत हट जाना
– और सबसे जरूरी, किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति (जैसे माता-पिता, शिक्षक या परिवार के सदस्य) को तुरंत बताना.
बच्चों ने इस सत्र में खूब उत्साह दिखाया और सवाल-जवाब के ज़रिए विषय को अच्छी तरह समझा. कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्टिव तरीके से बच्चों को आत्म-सुरक्षा के बेसिक नियम सिखाए गए, ताकि वे बचपन से ही अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें और बिना डर के अपनी बात कह सकें.

बेटियाँ फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चों को कम उम्र से ही आत्म-सुरक्षा की शिक्षा दी जाए, जिससे वे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित स्थिति से खुद को बचा सकें. स्कूल प्रशासन ने इस पहल की जमकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अपनी सहमति जताई.
डॉ. ज्योत्सना जैन द्वारा स्थापित यह एनजीओ महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों की सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत है, और मेरठ सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी टीम के माध्यम से निरंतर सामाजिक कार्य कर रही है.
यह कार्यक्रम बच्चों की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है, जो समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.
Source: News Agencies

Weathernoho… Now that’s a specific one! Weather in NoHo? I’m checking this before my next trip! I’ll be equipped with the information I need when I visit! Check it out here: weathernoho
Goldsbetapp sounds fancy! I’m in. Maybe this is where I’ll find my pot of gold. Let’s see! goldsbetapp
Hey, mdmbet213, not gonna lie, you’re growing on me. Some decent odds here, and the site works well. Try it out for yourself mdmbet213.