बॉन्डी बीच हमले का समर्थन करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार, घर से हुए हथियार बरामद

By: The Trek News Desk

ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच हमले का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने का मामला सामने आया है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 39 वर्षीय मार्टिन ग्लिन पर नस्लीय उत्पीड़न, प्रतिबंधित हथियार रखने और हथियारों को सुरक्षित तरीके से न रखने के आरोप लगाए गए हैं.

बुधवार को पर्थ की एक अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि सार्वजनिक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्लिन के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान कई बंदूकें, लगभग चार हजार राउंड गोलियां और बम बनाने से जुड़े सामानों की एक सूची बरामद होने का दावा किया गया. इसके अलावा, घर से हमास और हिज़्बुल्लाह के झंडे भी मिले, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया सरकार आतंकवादी संगठन मानती है.

अदालत को यह भी बताया गया कि 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्यौहार के दौरान हुए हमले के कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर हमलावरों का समर्थन किया था. इस दर्दनाक हमले में 15 लोगों की जान गई थी.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक प्रीमियर रीटा सैफियोटी ने क्रिसमस ईव पर पत्रकारों से कहा कि एक स्थानीय नागरिक ने आरोपी की ऑनलाइन पोस्ट देखकर उसे संदिग्ध माना और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

पुलिस के अनुसार, पर्थ के यानगेबप इलाके में स्थित आरोपी के घर से एक नोटबुक भी मिली, जिसमें यहूदी विरोधी टिप्पणियां और नाज़ी विचारधारा से जुड़े संदर्भ दर्ज थे. इसके साथ ही छह राइफलें और तीन झंडे भी ज़ब्त किए गए.

मामले की सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट बेंजामिन टायर्स ने कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दे का समर्थन करना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन निर्दोष नागरिकों की हत्या का समर्थन करना पूरी तरह गलत है.

खुद अपनी पैरवी कर रहे मार्टिन ग्लिन ने अदालत में कहा कि ग़ज़ा युद्ध को लेकर उनकी राय मुखर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट का मकसद केवल “दोहरे मापदंडों को उजागर करना” था. उन्होंने यह भी दावा किया कि वे एक ‘डूम्सडे प्रेपर’ हैं और कथित बम बनाने की सामग्री वास्तव में आग जलाने से जुड़ा सामान था. आरोपी ने कहा कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पुलिस आयुक्त कर्नल ब्लैंच ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपी के खिलाफ पहले कोई गंभीर रिकॉर्ड नहीं था.

अदालत ने आरोपी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है. अब वह 3 फरवरी को दोबारा अदालत में पेश होगा. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में यहूदी विरोध, नफरत और हिंसक विचारधाराओं के लिए कोई जगह नहीं है.

Source: News Agencies

4 thoughts on “बॉन्डी बीच हमले का समर्थन करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार, घर से हुए हथियार बरामद

    1. Best quality seo services to super power thetreknews.com seo rank!
      BonusBacklinks.com – we deliver daily backlinks and drive website clicks to your page EVERY DAY:

      + Take 85% DISCOUNT
      + Quality daily seo backlinks
      + Organic web traffic
      + Price cheap as $1
      + Bonus coupon codes:

      https://BonusBacklinks.com/85sale

      BonusBacklinks.com – daily seo backlinks and organic visits to increase your website everyday

  1. Hello .!
    I came across a 158 very cool page that I think you should browse.
    This site is packed with a lot of useful information that you might find insightful.
    It has everything you could possibly need, so be sure to give it a visit!
    https://thinkcomputers.org/proven-strategies-to-beat-the-odds-in-online-casinos/

    Additionally remember not to overlook, everyone, that a person always are able to within the publication discover solutions to the most the absolute complicated queries. The authors attempted to explain all information in the extremely understandable manner.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *