By: The Trek News Desk
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. यह मामला बीबीसी की चर्चित पैनोरमा डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है, जिसमें 6 जनवरी 2021 को दिए गए ट्रंप के भाषण के एक हिस्से को कथित तौर पर गलत तरीके से संपादित (एडिट) कर दिखाए जाने का आरोप लगाया गया है.
फ्लोरिडा की एक अदालत में दायर याचिका के अनुसार, ट्रंप ने बीबीसी पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मानहानि और व्यापारिक नियमों के उल्लंघन के तहत दो अलग-अलग दावों में कुल 10 अरब डॉलर (प्रत्येक में 5 अरब डॉलर) के हर्जाने की मांग की है.
ट्रंप की कानूनी टीम का कहना है कि बीबीसी ने भाषण के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर ऐसा दिखाया, मानो ट्रंप ने सीधे तौर पर हिंसा के लिए उकसाया हो. टीम के अनुसार, यह संपादन दर्शकों को गुमराह करने वाला था और इससे ट्रंप की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा.
बीबीसी ने इससे पहले नवंबर में इस मामले पर खेद व्यक्त करते हुए स्वीकार किया था कि डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किए गए क्लिप से “गलत प्रभाव” पड़ा. हालांकि, बीबीसी ने मुआवज़े की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि मानहानि के दावे का कोई ठोस आधार नहीं है. मुकदमा दर्ज होने के बाद बीबीसी की ओर से अभी कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) में हुए दंगों से पहले दिए गए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा था कि वे कैपिटल की ओर मार्च करेंगे और सांसदों का समर्थन करेंगे. भाषण के काफी देर बाद उन्होंने “हम लड़ेंगे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था.
लेकिन पैनोरमा कार्यक्रम में इन दोनों बयानों को एक साथ जोड़कर इस तरह दिखाया गया, जिससे यह आभास हुआ कि ट्रंप ने सीधे हिंसक कार्रवाई का आह्वान किया.
पिछले महीने ट्रंप ने संकेत दिया था कि वे इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा था कि उनके शब्दों को बदला गया और यह उनके साथ “धोखा” है.
यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत और राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम जिम्मेदार पत्रकारिता की बहस को और तेज़ कर सकता है.
Source: News Agencies

I enjoy spend my time with Mtm777casino, I recommend checking it out, they have all the latest games, and I was surprised by their bonuses. I play it everywhere from my mobile, from my office and even from home.mtm777casino
30winbet… hmmm, it’s alright. Nothing that’ll blow your socks off, but it gets the job done. Worth a look if you’re browsing around. Find it here: 30winbet.