By: The Trek News Desk
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में 15 दिसंबर को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे. जांच में इस हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की भूमिका सामने आई है.
एनआईए की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले को अंजाम देने में तीन आतंकियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता थी. ये तीनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे. बाद में सुरक्षाबलों ने इन्हें जुलाई में एक मुठभेड़ में मार गिराया.
एजेंसी ने इससे पहले जून महीने में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर इन आतंकियों को पनाह देने और मदद पहुंचाने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटकोट निवासी परवेज़ अहमद जोठर और पहलगाम निवासी बशीर अहमद जोठर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों ने आतंकियों की पहचान और उनके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की थीं.
एनआईए के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों ने आतंकियों को भोजन, ठहरने की जगह और अन्य सहायता उपलब्ध कराई थी. हमले के बाद आतंकी श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित दाचीगाम-हरवन के जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे.

28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत इन तीनों आतंकियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ श्रीनगर के पास हुई थी और इसे आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना गया.
पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से की गई इस कार्रवाई में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र शामिल थे. इन ठिकानों से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी.
एनआईए अधिकारियों का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया और तेज़ होगी, जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाने और आतंकवाद के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने में मदद मिलेगी.
Source: News Agencies

Giving betzarmxcasino a look. So far, so good. The site works great on my phone, which is a massive plus. Seems secure and lots of variety. Worth checking it out at: betzarmxcasino
Wjslotcasino… sounds interesting! The name alone makes me want to spin. Anyone had any luck on this site? I’m always on the hunt for a legit casino with decent odds. Worth a shot? Join wjslotcasino now.