By: The Trek News Desk
असम के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. जहां वह असम के सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका निभाने, उत्तर-पूर्व भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए गए थे.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ज़ुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग के दौरान श्वसन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद उन्हें असम एसोसिएशन सिंगापुर के सदस्य अस्पताल ले गए. वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए X पर लिखा, “आज असम ने अपने एक प्रिय बेटे को खो दिया. शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है कि ज़ुबीन गर्ग असम के लिए क्या थे. वह बहुत जल्दी चले गए, यह उम्र नहीं थी जाने की.”
उन्होंने आगे लिखा, “ज़ुबीन की आवाज़ में वह ताकत थी जो लोगों को ऊर्जा देती थी. उनकी संगीत ने हमारी आत्मा और मन से सीधे बात की. वह असम की संस्कृति के शिखर थे, और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा.”
https://x.com/himantabiswa/status/1968980986924081514
सांसद रिपुन बोरा ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “हमारे सांस्कृतिक प्रतीक ज़ुबीन गर्ग के असमय निधन से गहरा आघात और दुःख हुआ है. उनकी आवाज़, संगीत और अविजेय आत्मा ने असम और उससे बाहर की पीढ़ियों को प्रेरित किया.”
असम के मंत्री अशोक सिंघल ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “असम ने सिर्फ एक आवाज़ नहीं, बल्कि अपना दिल खो दिया. ज़ुबीन दा सिर्फ गायक नहीं थे, वह असम और देश के गौरव थे, जिनके गानों ने हमारी संस्कृति, हमारे भावनाओं और हमारी आत्मा को दुनिया के हर कोने में पहुँचाया.”
ज़ुबीन गर्ग का निधन असम और पूरे संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके संगीत और आवाज़ ने असम की पहचान को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी फैलाया, और उनकी धरोहर हमेशा जीवित रहेगी.
Source: News Agencies and X
