मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज ने IIC रीजनल मीट में किया शानदार प्रदर्शन

By: प्रेरणा भारती

रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ ने आज शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित IIC रीजनल मीट (उत्तर क्षेत्र) में सक्रिय भागीदारी की और महाविद्यालय की इनोवेशन कौंसिल द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए NAAC के चेयरमैन प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने परंपरागत शिक्षण-अध्ययन के साथ-साथ ग्राउंड लेवल इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने सभी संस्थानों से इनोवेशन सेल की सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया.

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में इनोवेशन कौंसिल की अध्यक्षा प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी एवं समन्वयक डॉ. उपासना देवी ने आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से कॉलेज में संचालित इनोवेटिव गतिविधियों को मंत्रालय के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया. छात्रा प्रतिनिधि अन्विता मिश्रा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उद्यम बाजार का अवलोकन कर उद्यमिता की बारीकियों को समझा.

इस सफल प्रदर्शन में NISP समन्वयक प्रो. सोनिका चौधरी तथा इनोवेशन कौंसिल की सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा.

रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज की यह उपलब्धि छात्राओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *