By: सचिन कुमार
ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरून ग्रीन साइड सॉरनेस के कारण भारत के खिलाफ ODI सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि यह चोट लो ग्रेड की है और उनके पिछले बैक सर्जरी से इसका कोई संबंध नहीं है.
ग्रीन 19, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले तीनों ODIs से बाहर रहेंगे, लेकिन उन्हें 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शेफ़ील्ड शील्ड मैच में वापसी की उम्मीद है, जो एशेज़ की तैयारी का हिस्सा है.
ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है. लाबुशेन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और अब ODI टीम में वापसी कर रहे हैं.
सीरीज़ के पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीन बदलाव किए हैं- जॉश फिलिपे ने चोटिल जॉश इंग्लिस की जगह ली, जबकि एडम ज़ाम्पा परिवारिक कारणों से पहले ODI में नहीं खेलेंगे.
