पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीसीएसयू में विशेष व्याख्यान

By: प्रेरणा भारती

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “पंडित दीनदयाल जी के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता” विषय पर 11 फरवरी को राजनीति विज्ञान विभाग में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, अकादमिक निदेशक प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा द्वारा की गई.

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के तौर पर प्रोफेसर मधुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर प्रोफेसर देवकीनंदन भट्ट उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्जन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई. कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र प्रताप द्वारा किया गया.

इस आयोजित कार्यक्रम में आज के विषय का परिचय राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के रूप में डॉ. मुनेश कुमार ने कराया. डॉ. कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला एवं संवैधानिक मूल्य व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक दर्शन में के बीच क्या संबंध है उसे पर भी प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रोफेसर मधुरेन्द्र कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारों में सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता एवं महत्व उजागर किया उन्होंने बताया कि कैसे पश्चिमी सभ्यता ने भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुँचाया तथा साथ उन्होंने बताया कि हम सबको आधुनिक तो बनना है परंतु अपने मूल पहचान एवं विचारों और सिद्धांतों को भी बनाए रखना है. प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण में भागवत गीता और इस उपनिषद् का उदाहरण देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया.

इस विशेष कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. जयवीर राणा, डॉ. देवेंद्र उज्जवल, डॉ. भूपेंद्र प्रताप, डॉ. चंचल चौहान, डॉ. रवि पोसवाल, डॉ. सानिया खानम, सुश्री रवीना, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में प्रतिवेदन लेखन का कार्य पुष्पेंद्र, कपिल राणा, सृजन अवस्थी ने किया.

3 thoughts on “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीसीएसयू में विशेष व्याख्यान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *