By: The Trek News Desk
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) मंगलवार को भारी तकनीकी दिक्कतों का सामना करता दिखा, जिससे दुनिया भर के हजारों यूज़र्स प्रभावित हुए. कई यूज़र्स लॉग इन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को नई पोस्ट या अपडेट दिखाई ही नहीं दे रहे थे.
भारत और अमेरिका सहित कई देशों में प्रभावित यूज़र्स
रिपोर्टस के अनुसार, भारत और अमेरिका समेत कई देशों में X की सेवाएँ ठप रहीं. अमेरिका में सुबह 6:41 बजे ET (भारत में शाम 5:20 बजे IST) तक 11,500 से अधिक यूज़र्स ने समस्याओं की रिपोर्ट की.
Cloudflare में भी तकनीकी दिक्कत
उधर, इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Cloudflare ने भी कुछ सेवाओं में बाधा की पुष्टि की, जिससे कई वेबसाइटें और प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए.
हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि X की आउटेज और Cloudflare की समस्याओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं.
Source: News Agencies
