UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

By: The Trek News Desk

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार (6 मार्च 2026) को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है.

जारी परिणाम के अनुसार अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं राजेश्वरी सुवे ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि आकांक्ष धुल तीसरे स्थान पर रहे.

UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है.

सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary), मुख्य परीक्षा (Main) और साक्षात्कार (Interview) शामिल होते हैं. वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया गया था, जबकि परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी.

आयोग के अनुसार चयनित उम्मीदवारों में से 348 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी (प्रोविज़नल) रूप से रखी गई है.

उम्मीदवार अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. परीक्षा या भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोग से व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 23385271, 23381125 और 23098543 पर संपर्क कर सकते हैं.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *