By: The Trek News Desk
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की 2026 बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड ने बताया कि परीक्षाएँ 15 फरवरी, 2026 से शुरू होकर कक्षा 10 की परीक्षा 28 फरवरी तक और कक्षा 12 की परीक्षा 3 मार्च, 2026 को समाप्त होगी.
डेटशीट की खासियत
विशेष बात यह है कि यह समय-सारणी छात्रों के लिए परीक्षा शुरू होने से लगभग 110 दिन पहले जारी की गई है, ताकि वे तैयारी को अंतिम रूप दे सकें. यह दोनों कक्षाओं के लिए अंतिम और आधिकारिक डेटशीट मानी जाएगी.
पहले की योजना के अनुसार, 2026 की बोर्ड परीक्षाएँ 17 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होने वाली थीं, लेकिन नई डेटशीट में कक्षा 10 की परीक्षाएँ दो दिन पहले 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं.
छात्रों के लिए तैयारी का समय
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम डेटशीट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी पढ़ाई और रिवीजन रणनीति तय कर सकते हैं. कक्षा 10 और 12 के छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे मुख्य विषयों और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों पर फोकस करें.
यहां क्लिक कर देखें पूरी डेटशीट
