71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में शाहरुख़ ख़ान को 30 साल के करियर के बाद पहली बार मिला राष्ट्रीय सम्मान

By: The Trek News Desk

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख़ ख़ान, रानी मुखर्जी, मोहनलाल, विक्रांत मैसी, करण जौहर, वैभवी मर्चेंट, और रॉनी स्क्रूवाला जैसे फिल्म जगत के दिग्गजों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया. यह समारोह शाम 4 बजे से शुरू हुआ और शाहरुख़ ख़ान के लिए यह दिन खास था, क्योंकि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में पहली बार राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया.

शाहरुख़ ख़ान को इस बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड उनकी हिट फिल्म जवान” के लिए मिला, जबकि विक्रांत मैसी को “12th Fail” के लिए यह सम्मान साझा किया गया. इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बनीं, जिन्हें उनकी दमदार परफॉर्मेंस मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” के लिए यह अवार्ड मिला.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सबसे बड़ा सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया, जिसे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को उनके चार दशकों के योगदान के लिए दिया गया. पिछले साल यह सम्मान मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था.

इस साल की बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड “12th Fail” को मिला, जो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म है और दर्शकों के बीच एक अहम संदेश छोड़ने में सफल रही. बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड द केरल स्टोरी” के लिए सुदिप्तो सेन को मिला. वहीं, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” को बेस्ट फीचर फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया. वहीं सैम बहादुर” को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला.

यह समारोह भारतीय सिनेमा की विविधता और उसकी समृद्धि को मनाने का एक अहम अवसर था, जहां देश के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कारों का वितरण किया गया. इस अवसर पर कई बॉलीवुड और मलयालम सिनेमा के प्रमुख सितारे मौजूद थे और समारोह का माहौल उत्साह से भरपूर रहा.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *