By: The Trek News Desk
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने अपनी अगली प्रीमियम फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कंपनी 25 फरवरी को ‘Galaxy Unpacked 2026’ इवेंट के दौरान नई सीरीज़ पेश करेगी. यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Galaxy S26 सीरीज में क्या होगा खास?
सैमसंग इस बार अपनी नई Galaxy S26 सीरीज में AI तकनीक को केंद्र में रख रही है. कंपनी का कहना है कि नई Galaxy S सीरीज यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को और आसान, स्मार्ट और पर्सनल बनाएगी. Galaxy AI को इस तरह इंटीग्रेट किया जाएगा कि यह फोन हाथ में लेते ही सहज रूप से काम करता हुआ महसूस हो.
माना जा रहा है कि इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए जाएंगे-
- Galaxy S26
- Galaxy S26+
- Galaxy S26 Ultra
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
रिपोर्टस के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं, बेस और प्लस वेरिएंट में सैमसंग का खुद का विकसित Exynos 2600 प्रोसेसर मिलने की संभावना है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो सीरीज में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है.
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
- Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जारी रह सकता है.
- Galaxy S26 और S26+ में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है.
- सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा बरकरार रह सकता है.
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी क्षमता में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है:
- Galaxy S26: 4,500mAh
- Galaxy S26+: 4,900mAh
- Galaxy S26 Ultra: 5,500mAh
तीनों मॉडलों में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जारी रहने की संभावना है.
डिस्प्ले साइज
डिस्प्ले के मामले में भी तीनों मॉडल अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आ सकते हैं:
- Galaxy S26: 6.3 इंच
- Galaxy S26+: 6.7 इंच
- Galaxy S26 Ultra: 6.9 इंच
संभावित कीमत
भारत में Galaxy S26 सीरीज प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हो सकती है.
- बेस मॉडल की कीमत 80,000 रुपये से ऊपर रहने का अनुमान है.
- Galaxy S26+ की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है.
- Ultra वेरिएंट सबसे महंगा मॉडल होगा.
सैमसंग की यह नई सीरीज़ AI-आधारित स्मार्टफोन अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. अब सभी की नज़रें 25 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट पर टिकी हैं, जहां कंपनी आधिकारिक तौर पर सभी फीचर्स और कीमत का खुलासा करेगी.
Source: News Agencies
