By: प्रेरणा भारती
“सभी महिलाओं को प्रेरणा देगी ये जीत”: प्रोफेसर अलका तिवारी
वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं की शानदार जीत का जश्न चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में शिक्षकों एवं विद्यार्थी द्वारा मनाया गया. विभाग के संबंध में प्रोफेसर अलका तिवारी ने कहां माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के परिणाम स्वरूप आज भारत की महिलाएं विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा पाई है.
भारतीय महिलाओं ने वैश्विक पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है हर भारतीय का सम्मान बढ़ाया है. महिलाओं ने साबित कर दिया क्या है कि अवसर मिलने पर है महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कर सकती है. हम सभी उनको हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं.
इस अवसर पर ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने पोस्टर व स्लोगन बनाएं. इस अवसर पर डॉक्टर पूर्णिमा मैसेज, डॉक्टर शालिनी धामा, कृतिका, दीपांजलि, डॉ रीता सिंह, शिल्पी शर्मा, शालिनी त्यागी, सुदेश, यश आनंद ,दीप्ति आर्यन, आदि उपस्थित रहे.
