By: प्रेरणा भारती
रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर एक रचनात्मक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के मार्गदर्शन और बी.वोक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) विभाग की कोऑर्डिनेटर प्रो. नीलम सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई.
प्रतियोगिता का संचालन शिवानी तेवतिया और अम्मार फातिमा द्वारा किया गया, जबकि निर्णायक की भूमिका मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका यादव ने निभाई.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक तरीके से व्यक्त करना था. छात्राओं ने तनाव, चिंता, अवसाद, आत्म-देखभाल, भावनात्मक संतुलन और मानसिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक पोस्टर तैयार किए.
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. निर्णायक मंडल ने विषय-वस्तु, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया और निम्नलिखित विजेताओं की घोषणा की गई:
– प्रथम स्थान: मनोविज्ञान विभाग की परास्नातक छात्रा रागिनी सिंह एवं बी.वोक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) की छात्रा तूबा
– द्वितीय स्थान: बी.वोक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) की छात्रा रमशा एवं बी.वोक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) की छात्रा ऐना
– तृतीय स्थान: बी.वोक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) की छात्रा ज़ैनब एवं बी.ए. की छात्रा सादिया आफिया

इसके अलावा उत्साहवर्धन के लिए सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize) मनोविज्ञान विभाग की छात्रा संदुस रज़ी एवं अज़राको प्रदान किया गया.
यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई. प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं को न केवल रचनात्मक बनाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक होती हैं.
