मेरठ: संस्क्रेज़ 2025 का भव्य आगाज़, अटल सभागृह बना युवा ऊर्जा का केंद्र

By: प्रेरणा भारती

शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठित अटल सभागृह में राइटर्स वर्स (Writers Verse) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘Sanskraze 2025’ का पहला दिन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तार्किक बहसों और नेतृत्व कौशल के शानदार प्रदर्शन से सजे इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि आज का युवा सिर्फ़ सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार करने की ताकत भी रखता है.

कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और राज्शा (Rajsha) रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया.

मुख्य अतिथि का संदेश: “युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं”

कार्यक्रम का उद्घाटन मेरठ कैंट के विधायक श्री अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया. युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,  “आज का युवा सिर्फ़ डिग्री नहीं, दिशा चाहता है. संस्क्रेज़ जैसे मंच आपको वह दिशा देते हैं. वाद-विवाद, नृत्य, नेतृत्व, ये सब मिलकर आपको एक संपूर्ण व्यक्तित्व बनाते हैं. मैं राइटर्स वर्स और सभी सहयोगी संस्थानों को बधाई देता हूँ कि उन्होंने युवाओं के लिए इतना शानदार अवसर दिया.”

सांस्कृतिक रंगों से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत कला वाटिका स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के नन्हे कलाकारों ने की. पारंपरिक और समकालीन नृत्य का अद्भुत मिश्रण पेश करते हुए बच्चों ने “वंदे मातरम्” और “भारत की विविधता” थीम पर आधारित प्रस्तुति दी. दर्शकों ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और पूरा सभागृह देशभक्ति के रंग में रंग गया.

तीन जोरदार मुकाबले: बुद्धि, वाणी और नेतृत्व की जंग

1. Youth Parliament (युवा संसद)

संसदीय शैली में चले इस सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए नीतिगत मुद्दों पर गहन चर्चा की. 

   → सर्वश्रेष्ठ वक्ता: यशवर्धन प्रेमी (उनकी तार्किक प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया)

2. BolTaal – वक्तृत्व कला प्रतियोगिता

“क्या भारत में युवा नेतृत्व तैयार है?”, “महिला सशक्तिकरण: दिखावा या हकीकत?” जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे. 

   → सर्वश्रेष्ठ वक्ता: मनस्वी गौड़ (उनकी संयमित भाषा शैली और तथ्यों का प्रभावशाली प्रयोग निर्णायकों को बहुत पसंद आया)

3. Youth Conclave by Rajsha – वाद-विवाद प्रतियोगिता

   विषय था – “क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा है या अवसर?” 

   दोनों पक्षों ने इतने दमदार तर्क दिए कि दर्शक बार-बार तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गए. 

   → सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादी: कृष्णा भाटिया (उनके काउंटर-आर्गुमेंट्स और आत्मविश्वास ने बाज़ी मार ली)

निर्णायक मंडल की सराहना

निर्णय की जिम्मेदारी प्रतिष्ठित शिक्षाविदों के कंधों पर थी: 

– डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव 

– डॉ. बीनम यादव 

– डॉ. दीपिका वर्मा 

जजों ने कहा, “हमने आज जो प्रतिभा देखी, वह यह बताने के लिए काफी है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. हर प्रतिभागी विजेता जैसा लगा. हम सभी को निरंतर अभ्यास और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हैं.”

आयोजकों का संदेश

राइटर वर्स की संस्थापक और कार्यक्रम की संयोजिका ने कहा, “Sanskraze कोई साधारण इवेंट नहीं है. यह एक मिशन है, युवाओं को उनकी असली ताकत पहचानने का मिशन. आज का पहला दिन हमें विश्वास दिलाता है कि आने वाला दिन और भी शानदार होने वाले हैं.”

कल (22 नवंबर) दूसरे दिन की प्रमुख प्रतियोगिताएं होंगी: 

– Khabar Banao (लाइव न्यूज़ बुलेटिन निर्माण) 

– Poster Making & Reel Making Competition 

– Mega Group Dance Competition

One thought on “मेरठ: संस्क्रेज़ 2025 का भव्य आगाज़, अटल सभागृह बना युवा ऊर्जा का केंद्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *