मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) परिसर में मंगलवार देर रात एक छात्र आर्यन पर जानलेवा हमला हुआ. हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैसला और उसके साथियों ने पहले फायरिंग की, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास में अक्षय सहित तीन नामजद व कुछ अन्य छात्रों के खिलाफ मेडिकल थाने में FIR दर्ज की.
फोन पर बुलाकर मांगे बियर के पैसे, इंकार किया तो खौफनाक वारदात
मोरा गांव का रहने वाला आर्यन मेरठ में रहकर पढ़ाई करता है. उसने बताया- परतापुर का अक्षय बैसला ने फोन कर यूनिवर्सिटी कैंपस बुलाया. वहां बियर के लिए पैसे मांगे. मना करने पर अक्षय व उसके गुर्गों ने पहले गोली चलाई, फिर चाकू से कई वार किए.
मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर, टीमों ने की छापेमारी: SP सिटी
SP सिटी आयुष विक्रम सिंह बोले- अक्षय बैसला हिस्ट्रीशीटर है. गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं. जल्द पकड़ में आएंगे. मामले की हर एंगल से जांच हो रही है.
नामजद छात्रों पर पहले भी हमला-मारपीट के केस
FIR में शामिल सभी छात्रों पर पहले भी कैंपस में मारपीट, हमले और अन्य घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में अक्षय का विश्वविद्यालय में एंट्री बैन भी हुआ था.
Source: News Agencies
