By: प्रेरणा भारती
रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में अर्थशास्त्र विभाग एवं इंडस्ट्री अकैडमिया इंटीग्रेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया. प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना जागृत करना था.
फिल्म में मेरठ की उद्यमी सना खान की सफलता की कहानी को प्रमुखता से दर्शाया गया. सना खान ने गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने का नवोन्मेषी व्यवसाय शुरू कर अपनी लगन व ज्ञान से करोड़ों रुपए का टर्नओवर अर्जित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनके कार्य की प्रशंसा की थी तथा मेरठ प्रशासन द्वारा उन्हें शहर का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया था. वर्मी कंपोस्ट न केवल कृषि क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद उपलब्ध कराता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शैलजा रही. इनोवेशन सेल की प्रेसिडेंट दीक्षा यजुर्वेदी, कन्वीनर डॉ. उपासना, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो. नीना बत्रा तथा प्रो. छाया तेवतिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया. अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं साक्षी लोधी, पारुल, मंसू, पायल, हुमैरा, मानसी एवं हबीबा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया.
मीडिया प्रभारी प्रो. सुनीता एवं डॉ. पूनम लता सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं. प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में ऐसे और आयोजन करने की बात कही.
