By: The Trek News Desk
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है. राज्यभर में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
ज़िलों में मतदान का हाल:
आंकड़ों में किशनगंज जिला सबसे आगे है, जहां 76.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, राज्य के नवादा जिले में 57.11 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाला.

दूसरे चरण में 20 जिलों में मतदान:
बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण की वोटिंग ख़त्म हुई. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर चुके हैं. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कुछ इलाकों में शुरुआत में मतदाताओं की उपस्थिति कम रही.
14 नवंबर को यह तय होगा कि बिहार की जनता अब अपने मत से अगले पांच वर्षों की सत्ता किसे सौंपती है.
