By: The Trek News Desk
सलमान ख़ान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते हुआ एक और बड़ा ट्विस्ट. शो के 11वें हफ्ते के समापन पर दर्शकों को मिला डबल एविक्शन का झटका, जब अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से अलविदा कहना पड़ा.
अब शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स सामने आ चुके हैं, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, शहबाज़ बडे़शा, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे.
नीलम गिरी की शांत यात्रा का अंत
शुरुआत से ही नीलम गिरी शो में बहुत सक्रिय नहीं दिखीं. पहले ही हफ्ते में नॉमिनेट होने के बाद उन्हें सलमान खान की ओर से कई बार चेतावनी भी मिली कि वह खेल में ज़्यादा भागीदारी दिखाएँ. बावजूद इसके, दोस्तों के समर्थन और दर्शकों के वोट्स के कारण वह इस हफ्ते तक बनी रहीं, लेकिन आखिरकार कम वोट्स के चलते बाहर हो गईं.
अभिषेक बजाज की मजबूत लेकिन विवादित पारी
दूसरी ओर, अभिषेक बजाज को शो के शुरुआती हफ्तों से ही एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था. कभी उन्हें “टॉक्सिक” तो कभी “सेल्फिश” कहा गया, लेकिन उनकी रणनीति और खेल पर पकड़ हमेशा बनी रही. उन्होंने कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के साथ कई टकराव झेले, जबकि गौरव खन्ना से उनकी रिश्तेदारी मीठी–कड़वी रही.
अभिषेक का अच्छा तालमेल अशनूर कौर, प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी के साथ देखने को मिला, जिन्हें वह अक्सर सपोर्ट करते नज़र आए.

एविक्शन की प्रक्रिया में प्रणीत का बड़ा फैसला
सलमान खान ने जब एविक्शन प्रक्रिया शुरू की, तो पहले गौरव और फरहाना को सुरक्षित घोषित किया गया. इसके बाद प्रणीत मोरे से पूछा गया कि वह अशनूर, अभिषेक और नीलम में से किसे बचाना चाहते हैं. प्रणीत ने अशनूर का नाम लिया, जिसके चलते अभिषेक और नीलम दोनों को शो से बाहर होना पड़ा.
अभिषेक के लिए अगला पड़ाव ‘खतरों के खिलाड़ी’?
शो से बाहर होने के कुछ ही घंटों बाद, खबरें हैं कि अभिषेक बजाज को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीज़न के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है. यदि यह सच होता है, तो अभिषेक के फैंस उन्हें जल्द ही एक नए रोमांचक मंच पर देख पाएँगे.
अब ‘बिग बॉस 19’ अपने आख़िरी चार हफ्तों में प्रवेश कर चुका है, और फिनाले की दौड़ में बचे ये टॉप 10 कंटेस्टेंट्स आने वाले दिनों में मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाएँगे.
Source: News Agencies
