नेवी डे 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने नौसेना के अदम्य साहस को किया सलाम

By: The Trek News Desk

देशभर में आज नेवी डे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों, जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र-सेवा की भावना को नमन किया.

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर साझा संदेश में लिखा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय हितों की रक्षा तक, नौसेना के जवान अदम्य साहस और सतर्कता का परिचय देते हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना न केवल देश के समुद्री व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखती है, बल्कि मानवीय और आपदा राहत अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे उसके कर्तव्य-निष्ठा और संवेदनशीलता का परिचय मिलता है.

नेवी डे हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है. यह तिथि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की उल्लेखनीय सफलता की याद में चुनी गई थी, जब नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुँचाते हुए निर्णायक भूमिका निभाई थी.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “नेवी डे पर भारतीय नौसेना के सभी बहादुर कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ. राष्ट्र आपके साहस, जागरूकता और अटल समर्पण को सम्मान देता है.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *