निफ्टी नई ऊँचाई पर, सेंसेक्स 86,026 के सर्वकालिक रिकॉर्ड को छूकर उछला

By: The Trek News Desk

भारतीय शेयर बाज़ार ने गुरुवार को जबरदस्त तेजी दिखाई, जहां निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने अपने-अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर को छू लिया. बाज़ार को बल मिला है, अमेरिका और भारत में संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों, रुपये की स्थिर चाल और वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों की संभावना से.

सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

बीएसई सेंसेक्स (30 शेयर) 85,745.05 पर खुला और तेजी पकड़ते हुए 86,026.18 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचा, जो पिछले बंद स्तर 85,609.51 से लगभग 0.2% अधिक है.
निफ्टी50 भी 26,261.25 पर खुलने के बाद सुबह के कारोबार में 26,306.95 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया.

इससे पहले 27 सितंबर 2024 को निफ्टी ने 26,205.30 का रिकॉर्ड बनाया था और सेंसेक्स 85,978.25 तक पहुंचा था.

वैश्विक बाज़ारों से भी मिला सहारा

एशियाई बाज़ारों में गुरुवार को तेजी देखी गई. रिपोर्टस के अनुसार, अमेरिकी फेड की दर कटौती की उम्मीदों से डॉलर कमजोर हुआ, जबकि जापानी येन पर नज़र बनी हुई है क्योंकि जापान में इस वर्ष के अंत से पहले दर बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है.

सभी सेक्टर्स में हरियाली

सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

  • निफ्टी ऑटो: +0.24%
  • निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50: +0.38%

इन शेयरों में सबसे अधिक बढ़त

NSE पर जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई, वे हैं-

  • बजाज फाइनेंस: +2.26%
  • बजाज फिनसर्व: +1.23%
  • श्रीराम फाइनेंस: +1.20%
  • एशियन पेंट्स: +1.11%

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *