By: The Trek News Desk
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन नौकाओं को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए, जिनमें आठ लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी अमेरिकी साउदर्न कमांड ने दी है. यह कार्रवाई उस व्यापक अभियान का हिस्सा बताई जा रही है, जिसमें अब तक 90 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
साउदर्न कमांड के अनुसार, खुफिया सूचनाओं से यह पुष्टि हुई थी कि ये नौकाएं पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में तस्करी के लिए पहचाने गए समुद्री मार्गों पर सक्रिय थीं और नशीले पदार्थों की ढुलाई में संलिप्त थीं. आधिकारिक बयान में कहा गया कि मारे गए सभी लोग पुरुष थे, जिन्हें “नार्को-तस्कर” बताया गया है. पहली नौका में तीन, दूसरी में दो और तीसरी में तीन लोगों की मौत हुई.
अमेरिकी सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में तीन अलग-अलग नौकाओं को समुद्र में चलते हुए दिखाया गया है, जिन पर बाद में हमले किए गए. यह फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया है.
बताया गया है कि सितंबर की शुरुआत से अब तक पेंटागन के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्करी में शामिल कम से कम 26 नौकाओं को नष्ट किया है. इस अभियान में अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत हो चुकी है.
इन सैन्य कार्रवाइयों के साथ ही कैरिबियाई क्षेत्र में अमेरिकी सेना की भारी तैनाती भी देखी गई है, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत और कई अन्य युद्धपोत शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह अभियान मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया है कि यह सब काराकास में सत्ता परिवर्तन की साज़िश का हिस्सा हो सकता है.
इस अभियान को लेकर विवाद भी सामने आया है. शुरुआती हमलों में से एक में, एक नौका पर पहले हमले के बाद बचे लोगों को कथित रूप से दूसरे हमले में मार दिया गया था, जिसे लेकर संभावित युद्ध अपराध के आरोप लगे हैं. हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दूसरे हमले का आदेश देने से इनकार किया है और इसकी जिम्मेदारी अमेरिकी नौसेना के एडमिरल फ्रैंक ब्रैडली पर डाली है.
यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य कार्रवाई, मानवाधिकार और समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
Source: News Agencies

Decided to play at b369win randomly one time. They have some games I like and I still play there on occasion. Check their domain here: b369win
Royalscasino, eh? The name sounds fancy. I’d recommend checking it out and seeing if it lives up to the hype. Could be my next go to. Take a look: royalscasino