दैनिक जागरण की मेरठ ई-पेपर में छपी अंदरूनी “डे प्लान” शीट, गृह मंत्री के इंटरव्यू को मिला खास निर्देश

By: The Trek News Desk

देश के प्रमुख हिंदी दैनिकों में से एक दैनिक जागरण से बुधवार को एक बड़ी चूक सामने आई. अख़बार के मेरठ (उत्तर प्रदेश) एडिशन के ई-पेपर में गलती से उसका अंदरूनी “डे प्लान” पेज प्रकाशित हो गया.

यह पेज आमतौर पर संपादकीय टीम के आंतरिक उपयोग के लिए होता है, लेकिन इस बार यह सीधे पाठकों तक पहुँच गया.

15 खबरों की लिस्ट, पर अमित शाह के इंटरव्यू को मिला खास दर्जा

छपे इस “डे प्लान” में उस दिन प्रकाशित होने वाली 15 खबरों की सूची दी गई थी. लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा इस निर्देश ने कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंटरव्यू अखबार में पूरा पेज कवर करेगा और इसकी एक झलक पहले पन्ने पर भी प्रकाशित की जाएगी.

दिलचस्प बात यह है कि इस दस्तावेज़ में किसी दूसरी खबर को ऐसा विशेष स्थान या निर्देश नहीं दिया गया था.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल, संपादकीय स्वतंत्रता पर चर्चा

ई-पेपर में यह “डे प्लान” छपने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. पत्रकारों और पाठकों ने सवाल उठाया कि क्या यह संपादकीय गलती थी या राजनीतिक प्रभाव का संकेत.

अब तक दैनिक जागरण की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *