By: The Trek News Desk
ग़ज़ा पट्टी और मिस्र के बीच स्थित रफाह सीमा चौकी को एक बार फिर आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है. रविवार को इसके दोबारा खुलने के बाद फिलिस्तीनी नागरिकों ने सीमा पार करना शुरू कर दिया, हालांकि यह प्रक्रिया बेहद सीमित रखी गई है.
रफाह क्रॉसिंग मई 2024 से लगभग पूरी तरह बंद थी, जब इस इलाके के फिलिस्तीनी हिस्से पर इसराइली सेना ने नियंत्रण कर लिया था. इसका दोबारा खुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित इसराइल-हमास संघर्षविराम योजना के पहले चरण का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में हुई थी.
फिलहाल, दोनों दिशाओं में रोज़ाना केवल कुछ दर्जन लोगों को ही सीमा पार करने की इजाज़त दी जाएगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानवीय सहायता और व्यावसायिक सामान को अभी इस रास्ते से लाने-ले जाने की इजाज़त नहीं होगी.
ग़ज़ा में करीब 20,000 बीमार और घायल फिलिस्तीनी ऐसे हैं जो इलाज के लिए बाहर जाना चाहते हैं. इसराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिदिन सिर्फ 50 मरीज़, प्रत्येक के साथ दो परिजनों को बाहर जाने दिया जाएगा. इसके अलावा, युद्ध के दौरान ग़ज़ा छोड़ चुके हजारों लोगों में से केवल 50 लोगों को ही रोज़ लौटने की अनुमति मिलेगी.
सूत्रों के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) बीमारों और घायलों को ग़ज़ा से रफाह क्रॉसिंग तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा. मरीजों को हमास-नियंत्रित इलाकों से बसों के ज़रिए इसराइली सैन्य नियंत्रण वाले क्षेत्र से होकर सीमा तक लाया जाएगा.

इस बीच, इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि संघर्षविराम समझौते के तहत निर्धारित ‘येलो लाइन’ पार करने वालों पर गोलीबारी की जा सकती है.
रफाह क्रॉसिंग का संचालन यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों और स्थानीय फिलिस्तीनी कर्मचारियों के ज़रिए किया जाएगा, जबकि इसराइल दूर से सुरक्षा जांच करेगा.
इसराइली अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सीमा चौकी का ट्रायल ओपनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई थी. एक फिलिस्तीनी अधिकारी के मुताबिक, लगभग 30 फिलिस्तीनी कर्मचारी पहले ही मिस्र की ओर पहुंच चुके थे, ताकि पूर्ण संचालन शुरू किया जा सके.
गौरतलब है कि रफाह क्रॉसिंग को खोलने में पहले भी कई बार देरी हुई. दिसंबर में इसराइल ने इसे खोलने की बात कही थी, लेकिन मिस्र ने साफ किया था कि सीमा तभी खुलेगी जब दोनों दिशाओं में आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.
इसके अलावा, इसराइल ने इस शर्त को भी जोड़ा था कि हमास को ग़ज़ा में बंधक बनाए गए आखिरी मृत इसराइली नागरिक का शव सौंपना होगा. पिछले हफ्ते इसराइली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा के एक कब्रिस्तान से पुलिस अधिकारी रैन गविली के अवशेष बरामद करने की पुष्टि की थी.
Source: News Agencies

Okay, so I tried 666winrealmoney and I gotta say, it’s not bad! Hoping to actually win some real money here. Fingers crossed! Worth a try if you feeling lucky. 666winrealmoney
phwin88login is a solid choice for online gaming. The login is quick, and there’s a decent selection of games. Nothing crazy, but a dependable option for a fun pastime. phwin88login
Downloaded the phwin777loginapp, and I’m pleasantly surprised! Easy to use and got a good selection of games to play on the go. Worth a download, gamers! phwin777loginapp