By: The Trek News Desk
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इसराइल ने ईरान को लेकर एक और सख्त चेतावनी जारी की है. इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने स्पष्ट कहा है कि ईरान का जो भी व्यक्ति अगला सुप्रीम लीडर चुना जाएगा, वह इसराइल के निशाने पर होगा.
बुधवार (4 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में काट्ज़ ने कहा कि ईरानी शासन यदि किसी ऐसे नेता को चुनता है जो इसराइल के विनाश, अमेरिका और क्षेत्रीय देशों को धमकी देने तथा ईरानी जनता के दमन की नीति को आगे बढ़ाएगा, तो उसे “ख़त्म करने का लक्ष्य” माना जाएगा.
इससे एक दिन पहले, मंगलवार (3 मार्च, 2026) को इसराइल ने तेहरान में उस इमारत को निशाना बनाया था, जो ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्टससे जुड़ी बताई जा रही है. यही लोग देश के नए सुप्रीम लीडर का चयन करते हैं.

गौरतलब है कि 27 फरवरी, 2026 को इसराइली हमले में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी. इसी हमले के बाद दोनों देशों के बीच खुला सैन्य टकराव शुरू हुआ.
विशेषज्ञों का मानना है कि इसराइल के इस ताजा बयान से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है. ईरान की ओर से अभी तक इस धमकी पर औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं.
Source: News Agencies
