इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

By: The Trek News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ वह इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष और राजनेता बन गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद से इस मंच को संवाद और जनसंपर्क का सशक्त माध्यम बनाया है. पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय और प्रभावशाली डिजिटल प्रोफाइल के रूप में उभरा है.

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर हैं. उनके 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की संख्या के आधे से भी कम हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के बाद अन्य वैश्विक नेताओं में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (15 मिलियन), ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा (14.4 मिलियन), तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान(11.6 मिलियन) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (6.4 मिलियन) शामिल हैं.

अधिकारियों का दावा है कि इन पांच प्रमुख नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत फॉलोअर्स से कम है.

देश के भीतर भी इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओं से काफी आगे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *