आर.जी.पी.जी. कॉलेज में AI टूल्स की संभावनाओं को लेकर हुआ स्पेशल लेक्चर  

By: प्रेरणा भारती

रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (आर.जी. पी.जी. कॉलेज), मेरठ के कंप्यूटर साइंस विभाग और इनोवेशन काउंसिल ने “छात्रों के लिए एआई: टूल्स, कौशल एवं भविष्य की संभावनाएँ” को लेकर आज एक प्रेरणादायक गेस्ट लेक्चर का सफल आयोजन किया.

प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कंप्यूटर विभाग की अदिति भारद्वाज ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक टूल्स, उनके उपयोग, विभिन्न क्षेत्रों में इसकी क्रांतिकारी भूमिका और करियर की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने ज़ोर दिया कि आज के समय में एआई न केवल एक तकनीक है, बल्कि छात्राओं के लिए एक अनिवार्य कौशल बन चुका है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, रचनात्मक क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में नई राहें खोल रहा है.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता मित्तल ने किया. प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने अपने संबोधन में डिजिटल युग में एआई की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सतर्क, ज़िम्मेदार और नैतिक तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “एआई का सशक्त उपयोग तभी संभव है जब हम इसे नैतिकता और ज़िम्मेदारी के साथ अपनाएं.”

कार्यक्रम की सफलता में प्रो. दीक्षा यूजर्वेदी, डॉ. शशि बाला, डॉ. उपासना, डॉ. श्वेता मित्तल, अदिति भारद्वाज तथा सक्रिय छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा. अंत में विभाग की समन्वयक प्रो. नीना बत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य वक्ता, प्राचार्या, सभी शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया. छात्राओं की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाओं और सकारात्मक फीडबैक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

यह आयोजन कॉलेज की इनोवेशन काउंसिल के तहत छात्राओं को आधुनिक तकनीकी कौशलों से जोड़ने और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *