By: प्रेरणा भारती
रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद में आयोजित एक दिवसीय “Workshop cum Training Experiential Learning Session” में सहभागिता कर विभिन्न खाद्य पदार्थ सैंपलों की जांच की.
इस कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रसायन शास्त्र विभाग, एम.एम.एच. कॉलेज गाजियाबाद तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
कार्यशाला का विषय था – “सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान”
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के प्रयोगात्मक तरीकों की जानकारी देना एवं मिलावटी पदार्थों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था.
विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट और उनके हानिकारक प्रभाव बताए गए.
दूध में साबुन पाउडर, यूरिया जैसी मिलावट से फूड पॉइजनिंग व हृदय रोग होते हैं.
काली मिर्च, तेल, घी व मसालों में नकली बीज, रंग और धूल मिलाने से पेट व लीवर संबंधी बीमारियाँ होती हैं.ऐसी खाद्य मिलावट से कैंसर, एनीमिया व अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं.

रघुनाथ कॉलेज की एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की छात्राएँ रसायन विभाग की इंचार्ज डॉ. रेनू चौधरी, सहायक प्रोफेसर डॉ. शीतल पांडेय तथा दीक्षा सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस कार्यशाला में पर भी विशेषज्ञों से चर्चा की.
