आरजीपीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने ली वंदे मातरम् के सम्मान करने की शपथ 

By: प्रेरणा भारती

आरजीपीजी कॉलेज की दोनों एनसीसी इकाइयों के कैडेट्स ने प्राचार्या प्रो० निवेदिता कुमारी और 22 यू०पी० गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सम्मान करने की शपथ ली. संचालन मेजर प्रो० अंजुला राजवंशी ने किया.

प्राचार्या प्रो० निवेदिता कुमारी ने कैडेट्स से आह्वाहन किया कि उनकी एनसीसी वर्दी और सिखलाई उन्हें देशप्रेम के लिए प्रेरित करती है. देश के राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और धरोहरों का सम्मान करना उनका दायित्व है. उन्हें इसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए.

एसोसियेट एनसीसी अधिकारी मेजर प्रो० अंजुला राजवंशी ने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपने स्वतंत्र भारत की भूमि पर जन्म लिया. आपको भारतवासी होने पर गर्व होना चाहिए. आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए. आप एक अच्छे और आदर्श इंसान बन सकें, यह आपके, आपके माता-पिता और समाज के लिए गौरव की बात होगी.

इस अवसर पर भूतपूर्व एनसीसी कैडेट लायबा और वर्तमान कैडेट्स अवनी शर्मा, फ़ायज़ा, समीहा, गुनगुन, शिवानी, पूजा, अलीशा, वर्तिका, बुशरा, अंशिका पुंडीर, काजल, प्रेरणा आदि लगभग 52 कैडेट्स उपस्थित थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *