By: The Trek News Desk
अमेरिका ने वेनेजुएला से रवाना हुए एक और तेल टैंकर को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ज़ब्त कर लिया है. यह कार्रवाई इस महीने में दूसरी बार हुई है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक, ऑपरेशन का नेतृत्व यूएस कोस्ट गार्ड ने किया और जहाज़ पर विशेष टैक्टिकल टीम के ज़रिए चढ़ाई की गई.
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला से आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर “नौसैनिक नाकाबंदी” के निर्देश देने की बात कही थी. अमेरिका का आरोप है कि इन जहाज़ों के जरिये अवैध गतिविधियों के लिए धन जुटाया जाता है.
होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ऑपरेशन का वीडियो साझा करते हुए बताया कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के यह कार्रवाई की गई. वीडियो में हेलीकॉप्टरों को ‘सेंचुरीज़’ नामक जहाज़ के डेक पर उतरते देखा जा सकता है. नोएम के अनुसार, यह टैंकर हाल में वेनेजुएला के एक बंदरगाह पर रुका था.
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वह प्रतिबंधित तेल की कथित अवैध आवाजाही पर सख्ती जारी रखेगा. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी बयान जारी कर कहा कि समुद्री मार्गों पर अपराधी नेटवर्क को तोड़ने के लिए इंटरडिक्शन ऑपरेशंस बिना रुके चलते रहेंगे.
दूसरी ओर, वेनेजुएला सरकार ने इस कार्रवाई को “चोरी और अपहरण” करार दिया है. कराकास ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के इन कदमों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले भी अमेरिका पर देश के संसाधनों को हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है.
जानकारी के मुताबिक, ‘सेंचुरीज़’ टैंकर पनामा के झंडे के तहत पंजीकृत है, हालांकि बीते वर्षों में यह ग्रीस और लाइबेरिया के झंडे तले भी चल चुका है. यह जहाज़ अमेरिकी ट्रेज़री की प्रतिबंधित जहाज़ों की सूची में शामिल नहीं है.
हाल के हफ्तों में अमेरिका ने कैरेबियन सागर में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है और कथित मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े जहाज़ों पर कार्रवाई की है. इन अभियानों को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में भी सवाल उठ रहे हैं.
तेल निर्यात पर अत्यधिक निर्भर वेनेजुएला के लिए यह घटनाक्रम आर्थिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है. देश के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है और इसी से सरकारी खर्च का बड़ा हिस्सा चलता है. अमेरिका की ताज़ा कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
Source: News Agencies

Hey guys, just wanted to let you know that I tried 88phatvn. Had a blast! Especially liked the variety of slot games they offer. Would recommend to anyone looking for a fun and reliable online casino.
Magicjilibet? Hmm… I’m on the fence. Some games are good, some not so much. But, it’s worth a try, who knows, baka may magic talaga! Good luck! Check them out: magicjilibet