बारामती में विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत

By: The Trek News Desk

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. इस हादसे में उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, विमान बारामती में उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटनाग्रस्त विमान दिल्ली स्थित चार्टर कंपनी वीएसआर का लियरजेट 45 बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती में एक रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे.

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *