ईरानी मिसाइलों से यूएई, कुवैत और बहरीन में धमाके; इसराइल में भी हमलों की चेतावनी

By: The Trek News Desk

ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का असर अब व्यापक क्षेत्र तक फैल गया है. शनिवार को उत्तरी इसराइल में ज़ोरदार विस्फोट सुनाई दिए, जब देश ने ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए अपने वायु रक्षा तंत्र का इस्तेमाल किया. यह घटनाक्रम इसराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर व्यापक हमले की शुरुआत के कुछ समय बाद हुआ.

इसराइल की सेना ने कहा कि उनकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए सक्रिय की गई हैं. शुरुआती रिपोर्टों में किसी भी नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हो पाई है. पड़ोसी देश जार्डन में भी एयर रेड सायरन बजाई गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया कि ईरान में “बड़े सैन्य अभियान” की शुरुआत कर दी गई है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना है और ईरानी शासन से उत्पन्न तत्काल ख़तरों को समाप्त करना है.”

तेहरान ने पहले चेतावनी दी थी कि इसराइल के हवाई हमलों के जवाब में वह जवाबी कार्रवाई करेगा. मीडिया से बातचीत में एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि उनका जवाब “भारी और निर्णायक” होगा.

इस बीच, क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है. यूएई, कुवैत और बहरीन में धमाके की ख़बरें सामने आई हैं, जबकि बहरीन अमेरिकी नौसेना की पांचवीं फ्लीट की मेज़बानी करता है और क़तर में अल उदैद अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डा स्थित है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच ईरान की परमाणु गतिविधियों को सीमित करने पर किसी समझौते की संभावना पर चर्चा जारी है.

हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं और पूरे क्षेत्र में निगाहें सतर्क बनी हुई हैं, क्योंकि किसी भी बड़ी सैन्य टकराव से मध्य पूर्व की स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Source: News Agencies

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *